यातायात पुलिस रायपुर , तेलघानी नाका क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान हेतु व्यापारियों व गोदाम संचालकों की बैठक

0
39

यातायात पुलिस रायपुर , तेलघानी नाका क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान हेतु व्यापारियों व गोदाम संचालकों की बैठक

 

रायपुर। शहर के व्यस्त तेलघानी नाका, स्टेशन रोड, भैंसथान और आसपास के क्षेत्रों में पीक आवर्स के दौरान लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद के निर्देश पर यह बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री गुरजीत सिंह, श्री सतीश ठाकुर, नगर निगम के एसडीओ (प्रहरी अतिक्रमण) श्री अमित सरकार सहित लगभग 40 व्यापारी व गोदाम-ट्रांसपोर्ट संचालक उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शाम के समय जब शासकीय कार्यालय बंद होते हैं और लोग रेलवे स्टेशन की ओर जाते हैं, उसी समय मालवाहक वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर व्यापारियों ने समस्या के समाधान के लिए कई सुझाव दिए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

 गोदामों को रायपुर शहर से बाहर किसी एक स्थान पर विस्थापित करने का प्रस्ताव।
अग्रसेन चौक के सिग्नल को बंद करने की मांग, जिससे ट्रैफिक जाम कम हो सके।
रांग साइड से आने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग।
तेलघानी नाका अंडरब्रिज को वन वे (केवल जाने हेतु) तथा ओवरब्रिज को केवल आने हेतु उपयोग में लाने का सुझाव।
तेलघानी नाका चौक पर यातायात पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाने की मांग।
चौक के पास स्थित शराब भट्ठी व अगरू होटल को स्थानांतरित करने का सुझाव।
भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश केवल रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक करने का प्रस्ताव।
हल्के मालवाहक वाहनों पर शाम 5 से रात 8 बजे तक प्रतिबंध लगाने की सहमति।
नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई की मांग।

अधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर जिला प्रशासन व नगर निगम से चर्चा की जाएगी। साथ ही व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि वे शाम 5 से रात 8 बजे के बीच मालवाहक वाहनों से सामान की बुकिंग न करें, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

यातायात पुलिस की अपील:
रायपुर पुलिस ने तेलघानी नाका, भैंसथान, मौदहापारा, केलकर पारा, गंज मंडी और अग्रसेन चौक क्षेत्र के व्यापारियों से अपील की है कि वे पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों से सामान परिवहन कम करें, दुकानों के सामने सामान फैलाकर या वाहन खड़ा कर लोडिंग-अनलोडिंग न करें, और यातायात नियमों का पालन करते हुए शहर के ट्रैफिक सुधार में सहयोग दें।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here