VMS Miss & Mrs. India International 2025” रायपुर की शान अब उदयपुर में बिखेरेंगे जलवा!
उदयपुर। देशभर की प्रतिभाशाली महिलाओं को मंच देने वाला प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह “VMS – Miss & Mrs. India International 2025 (Beauty Pageant & Award Show) Season-5” का भव्य आयोजन इस वर्ष 16 नवंबर को झीलों की नगरी उदयपुर में होने जा रहा है।
इस शानदार आयोजन की मेजबानी VMS (We Protect) द्वारा की जा रही है, जिसके आयोजक जितेंद्र सिंह चौधरी और कविता सिंह हैं। इस इवेंट में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी मॉडल्स हिस्सा लेंगी, जो अपने हुनर, आत्मविश्वास और स्टाइल से मंच पर अलग पहचान बनाएंगी।
सबसे खास बात यह है कि 60 कंटेस्टेंट में से रायपुर के10 प्रतिभागी फाइनलिस्ट के रूप में चयनित हुए हैं, जो अब उदयपुर में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। इनमें शामिल हैं —शिवांगी मित्रा, रोशनी हिरनवार, अर्चना शर्मा, दामिनी देवांगन, पूजा सोनी, शनाया दास, सृष्टि साहू, मोनिका सरकार और रानी परवीना ।
आयोजकों ने बताया कि यह इवेंट न सिर्फ फैशन और ग्लैमर का संगम होगा, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास का प्रतीक भी बनेगा। यह प्रतियोगिता देशभर की महिलाओं को अपने व्यक्तित्व और क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।
VMS Miss & Mrs. India International 2025 — जहाँ सौंदर्य, आत्मविश्वास और सम्मान एक साथ मंच साझा करेंगे!


