बिहार चुनाव में NDA की बढ़त पर रायपुर भाजपा कार्यालय में जश्न, नेताओं ने किया जमकर डांस

0
24

बिहार चुनाव में NDA की बढ़त पर रायपुर भाजपा कार्यालय में जश्न, नेताओं ने किया जमकर डांस

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बढ़त की खबर मिलते ही रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल बन गया। परिणामों के रुझान आते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।

भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी, उज्ज्वल दीपक, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मेशरी, गुंजन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में महिला नेत्रियां भी कार्यालय में मौजूद रहीं।

सभी नेताओं ने एनडीए की बढ़त पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए जमकर डांस किया और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। कार्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और जश्न के माहौल से सराबोर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here