
नया सवेरा जन कल्याण समिति द्वारा बाल आश्रम के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया



रायपुर। नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ रायपुर इकाई के अंतर्गत संचालित आवासीय बाल आश्रम छात्रावास, गुरु नानक चौक रायपुर के 90 बच्चों को 30 सदस्यों की टीम के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। समिति अध्यक्ष श्रीमती लता अजय साहू के निर्देशन एवं समिति कोषाध्यक्ष श्रीमती लीना अजय साव के मार्गदर्शन में यह महत्वपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने रायपुर की नयी राजधानी अटल नगर स्थित आदिवासी संग्रहालय एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं संग्रहालय का भ्रमण किया। यहां बच्चों को छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज के रहन-सहन, खानपान, परंपरा और संस्कृति की जानकारी प्रत्यक्ष मूर्तियों एवं चलचित्र के माध्यम से प्राप्त हुई। साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन संघर्ष एवं बलिदान की गाथा को समझने का अवसर मिला।

बच्चों के लिए नाश्ते की विशेष व्यवस्था कुकिंग एकेडमी की संचालिका श्रीमती आकांक्षा गौतम राय द्वारा कराई गई। वहीं भ्रमण के लिए दो बसों की सुविधा प्राइवेट स्कूल समिति के अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता के द्वारा उपलब्ध कराई गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल आश्रम के संचालक श्री संदीप तिर्की सहित समिति सदस्य — श्री विनय साहू, प्रकाश राठौर, राजेंद्र कुमार साहू, परमेश्वर साहू, विष्णु साहू, श्रीमती भावना वाघेला, नेहा साहू, श्रीमती निर्मला साहू, श्रीमती सलमा तिर्की, दीपाजलि तिग्गा, श्रीमती अनसुइया बंजारा, मंजू तिग्गा, कुमारी सौम्या, श्रीमती जीना साहू, दुलारी सेन, जगजीत कौर छाबड़ा आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
समिति द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।




