इंडिया vs साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए रायपुर पहुंची दोनों टीमें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
33

इंडिया vs साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए रायपुर पहुंची दोनों टीमें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रायपुर। नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए दोनों टीमें रांची से रायपुर पहुंच गई हैं। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद रहे। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल ले जाया गया।

आज होगा अभ्यास सत्र
मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम दोपहर 1:30 बजे प्रैक्टिस करेगी, जबकि भारत की टीम शाम 5:30 बजे अभ्यास करेगी। टीम की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुंबई से विशेष लग्जरी बसें पहले ही रायपुर पहुंच चुकी हैं।

स्टेडियम में 70% तैयारियां पूरी
मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दर्शकों की बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टूटी कुर्सियों को बदला गया है और पूरे परिसर में रंग-रोगन कर नया लुक दिया गया है।

सुरक्षा बढ़ाई गई, पिछले अनुभव से सीख
पिछली बार एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित शर्मा तक पहुंच गया था। इस बार सुरक्षा को और मजबूत किया गया है—

  • स्टेडियम की जालियों की ऊंचाई बढ़ाई गई
  • अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे
  • स्टेडियम में पेन, पानी की बोतल, खाने-पीने की अन्य वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित

मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, दर्शकों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

खिलाड़ियों के लिए स्पेशल डाइट प्लान
दोनों टीमों के भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

  • टीम इंडिया: छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों सहित देशभर की डिशेज उपलब्ध
  • साउथ अफ्रीका टीम: विदेशी फूड और विशेष न्यूट्रीशियन डाइट

मैच के दिन भोजन होटल से सीधे स्टेडियम पहुंचाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों की फिटनेस और स्वाद में कोई कमी न रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here