भूमाफिया पवन अग्रवाल की अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई, मुरूम रोड तोड़कर किया आवागमन अवरुद्ध

0
64

 भूमाफिया पवन अग्रवाल की अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई, मुरूम रोड तोड़कर किया आवागमन अवरुद्ध

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक 7 के नगर निवेश विभाग ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के मार्गदर्शन तथा कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे और उप अभियंता नगर निवेश श्री राहुल थरानी की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।

जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24, गुलमोहर पार्क रामनगर के पास पवन अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से रोड निर्माण कर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से निर्मित अवैध मुरूम रोड को काटकर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे अवैध प्लाटिंग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी पवन अग्रवाल द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की जा चुकी थी, इसके बावजूद दोबारा अवैध प्लाटिंग की गई। इसी को देखते हुए इस बार तत्काल और कठोर कदम उठाया गया।

प्रकरण में नगर निगम जोन क्रमांक 7 के नगर निवेश विभाग द्वारा नियमानुसार प्रक्रिया के तहत संबंधित पुलिस थाना क्षेत्र में शीघ्र ही नामजद एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here