आधी रात बेकाबू स्कॉर्पियो का तांडव : बैजनाथपारा में खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक राहुल ठाकुर हिरासत में

0
122

आधी रात बेकाबू स्कॉर्पियो का तांडव : बैजनाथपारा में खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक राहुल ठाकुर हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा इलाके में 15 दिसंबर की आधी रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जमकर उत्पात मचाया। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

तेज रफ्तार पर विरोध, फिर बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बताए जा रहे राहुल ठाकुर चला रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। CCTV फुटेज में स्कॉर्पियो के बेकाबू होकर गाड़ियों को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार से गुजरने के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं।

आक्रोशित लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना से नाराज स्थानीय रहवासियों ने राहुल ठाकुर को मौके पर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को काबू में किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

CCTV के आधार पर होगी कार्रवाई
घटना के बाद देर रात बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस का बयान— पदाधिकारी नहीं
मामले पर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करते हुए कहा कि राहुल ठाकुर कांग्रेस या कांग्रेस से जुड़े किसी भी विंग का पदाधिकारी नहीं है। प्रारंभिक पड़ताल में उसकी सदस्यता भी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस द्वारा जब्त स्कॉर्पियो पर “यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव” लिखा हुआ पाया गया है।

पुलिस का दावा— पुराने मामले और अवैध सामान बरामद
कोतवाली सीएसपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच में आरोपी के खिलाफ कई पुराने मामले सामने आए हैं। उसके पास से अवैध सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here