
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विभिन्न पार्किंग स्थलों से लावारिस हालत में खड़े 32 दोपहिया वाहन बरामद



रायपुर | दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर लावारिस हालत में खड़े 32 नग दोपहिया वाहनों को बरामद किया है।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मेकाहारा अस्पताल, मॉल सहित शहर के विभिन्न सार्वजनिक पार्किंग स्थलों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान अलग-अलग पार्किंग स्थलों में लंबे समय से खड़े दोपहिया वाहनों को चिन्हांकित किया गया।

वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाने पर पाया गया कि ये वाहन काफी समय से लावारिस अवस्था में खड़े थे। इसके पश्चात टीम द्वारा सभी 32 दोपहिया वाहनों को विधिवत बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि लावारिस हालत में जप्त किए गए दोपहिया वाहनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने अथवा दावा प्रस्तुत करने हेतु संबंधित वाहन स्वामी कार्यालय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, गंज परिसर, रायपुर में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 9893425568 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।




