ब्रेकिंग न्यूज़ : सर्व समाज छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बवाल, मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़

0
132

ब्रेकिंग न्यूज़ : सर्व समाज छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बवाल, मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़, करीब 5 लाख रुपये का नुकसान

रायपुर | आज 24 दिसंबर को सर्व समाज छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेशव्यापी बंद का आवाहन किया गया था। बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकानें व प्रतिष्ठान बंद कराने निकले हुए थे।

इसी दौरान कार्यकर्ता रायपुर के प्रमुख शॉपिंग सेंटर मैग्नेटो मॉल पहुंचे, जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां चल रही थीं। मॉल बंद नहीं होने को लेकर कार्यकर्ताओं और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने मॉल परिसर में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में मॉल के भीतर स्थित दुकानों और सजावटी सामान को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस तोड़फोड़ में करीब 5 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here