
सिद्धार्थ चौक से संतोषी नगर ओव्हर ब्रिज तक प्रस्तावित पुराना धमतरी मार्ग चौड़ीकरण के विरोध को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को सौपा ज्ञापन


रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर महात्मा गांधी सदन प्रथम तल स्थित महापौर कक्ष में सिद्धार्थ चौक से सतोषी नगर मुख्य मार्ग ओवर ब्रिज तक प्रस्तावित पुराने धमतरी मार्ग के चौडीकरण को लेकर क्षेत्र के स्थानीय नागरिको, दुकानदारों एवं भवन स्वामियों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे से सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौपा एवं अपनी बातो से वस्तुस्थिति को अवगत कराया।
इस पर महापौर ने क्षेत्र से आये नागरिकों द्वारा रखी गयी मागो को गंभीरता से सुना। मार्ग चौड़ीकरण सीमा क्षेत्र में आ रहे प्रभावित नागरिकों, दुकानदारों एवं भवन स्वामियों के तथ्यों एवं सुझावो पर संबधित विभागो से वस्तुस्थिति का परीक्षण करवाने आश्वस्त किया।
महापौर ने संबंधितों को जानकारी दी गई कि फिलहाल नगर निगम रायपुर द्वारा सिद्धार्थ चौक से संतोषी नगर मुख्य मार्ग ओवर ब्रिज तक पुराने धमतरी मार्ग के चौडीकरण के संबंध में कोई कार्य योजना तैयार नहीं किया गया है। रायपुर सीमा क्षेत्र में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों को जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नागरिको को सुगम, सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त विकास व निर्माण कार्यों में रहवासियों व विभागों के मध्य संतुलन बनाकर कार्य करने कहा गया।




