Raipur Crime news : रायपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की बड़ी चोरी, भीड़भाड़ वाले इलाके में कार का कांच तोड़कर चोर फरार

0
81

Raipur Crime news : रायपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की बड़ी चोरी, भीड़भाड़ वाले इलाके में कार का कांच तोड़कर चोर फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देवेंद्र नगर स्थित अपोलो डायग्नोस्टिक के सामने खड़ी एक कार का कांच तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 10 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, टैब और हार्ड डिस्क चोरी कर ली। यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है, जहां बेखौफ चोरों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित कार मालिक कुछ समय के लिए वाहन छोड़कर पास ही गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए कार का शीशा तोड़ा और उसमें रखी कीमती सामग्री लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में 4 से 5 संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। फुटेज में एक युवक नीली शर्ट पहने हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान में जुट गई है।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात हो सकती है, तो आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here