Weather update : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 48 घंटे शीतलहर का असर रहेगा तेज

0
24

Weather update : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 48 घंटे शीतलहर का असर रहेगा तेज

छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में शीतलहर का प्रभाव और तेज होगा, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। अंबिकापुर सहित आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा समेत अन्य जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालय क्षेत्र से ठंडी हवाएं मध्य भारत तक पहुंच रही हैं। वहीं सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम इन ठंडी हवाओं को और तेज कर रही है, जिसके चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here