
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले


बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने 15 जनवरी 2026 को 76 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक (SI) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) शामिल हैं।
बताया गया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादलों के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं यातायात शाखा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनता से जुड़ी पुलिस सेवाओं में सुधार आएगा।





