रायपुर में बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम बाबा महोत्सव का भव्य आयोजन 19 जनवरी को

0
106

रायपुर में बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम बाबा महोत्सव का भव्य आयोजन 19 जनवरी को

 

रायपुर। श्री रामजानकी प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव, श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट, गुढियारी के अंतर्गत श्री श्याम बाबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन धार्मिक आयोजन समाजसेवी एवं धर्मवीर बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस के मंगल अवसर पर संपन्न होगा।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बसंत अग्रवाल ने कहा, इस भव्य महोत्सव का आयोजन “करने वाले बालाजी, करवाने वाले बालाजी” के भाव के साथ, पूर्णतः बाबा श्री श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से किया जा रहा है।

कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक- मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी, जयपुर से रजनी राजस्थानी, तथा रायपुर के लोकप्रिय भजन गायक राजू महाराज ‘पागल’ एवं विनय अग्रवाल अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
आयोजन स्थल मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी, रायपुर (छ.ग.) रहेगा।

महोत्सव के अंतर्गत 19 जनवरी की संध्या 05 बजे से विशाल भंडारा (भोजन प्रसादी) तथा संध्या 06 बजे से श्री श्याम बाबा का भव्य महोत्सव हरि इच्छा तक आयोजित की जाएगी।

आयोजन समिति ने बताया कि यह संपूर्ण आयोजन बाबा श्री श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से संभव हो रहा है, जिसमें समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here