रायपुर मरीन ड्राइव जाने लगेगा पैसा , निगम ने जारी किया आदेश 

0
56

रायपुर मरीन ड्राइव जाने लगेगा पैसा , निगम ने जारी किया आदेश 

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रमुख पर्यटन और वॉकिंग स्पॉट तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) को लेकर नगर निगम का एक फैसला विवादों में आ गया है। नगर निगम द्वारा तालाब के पाथवे क्षेत्र को पार्किंग स्थल घोषित किए जाने के बाद मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करने वालों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।

दरअसल, नगर निगम ने तेलीबांधा तालाब के पाथवे इलाके में पार्किंग शुल्क निर्धारित कर दिया है। नए नियमों के तहत चार पहिया वाहनों के लिए 4 घंटे का शुल्क 20 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 12 घंटे का शुल्क 10 रुपये तय किया गया है। इस फैसले के बाद फुटपाथ को पार्किंग में तब्दील किए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। नाराज़ लोगों ने तेलीबांधा तालाब परिसर में विरोध स्वरूप बैनर भी लगाए हैं।

मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करने वाले श्यामलाल साहू, विनीत सहित अन्य लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी क्या इतने गैर-जिम्मेदार हैं कि अब फुटपाथ का भी पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पाथवे पर वाहन खड़े होंगे तो पैदल चलने वाले लोग कहां जाएंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे पहले भी नगर निगम द्वारा ऐसा ही फैसला लिया गया था, जिसे जनता के विरोध के बाद हटाना पड़ा था। अब फिर से वही गलती दोहराई जा रही है।

वॉकर्स का कहना है कि यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो क्या मॉर्निंग वॉक करने वालों से भी पैसे वसूले जाएंगे। इससे आम नागरिकों की सुविधा पर सीधा असर पड़ेगा और पाथवे की मूल उपयोगिता ही खत्म हो जाएगी।

गौरतलब है कि जुलाई 2021 में भी नगर निगम ने तेलीबांधा तालाब घूमने आने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया था। उस समय भी तीव्र विरोध के बाद तत्कालीन महापौर एजाज ढेबर ने आदेश को वापस ले लिया था। अब एक बार फिर वही मुद्दा सामने आने से नगर निगम की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल इस फैसले को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है और नगर निगम से जल्द निर्णय वापस लेने की मांग की जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here