राजधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी, आलू-प्याज कारोबारी से 24 हजार की लूट

0
44

राजधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी, आलू-प्याज कारोबारी से 24 हजार की लूट

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर शातिर अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के तरपोंगी स्थित साप्ताहिक बाजार का है, जहां तीन बदमाशों ने मिलकर एक आलू-प्याज कारोबारी से 24 हजार रुपए की उठाईगिरी कर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी कार्तिक राम धीवर 31 जनवरी को तरपोंगी साप्ताहिक बाजार में आलू-प्याज बेचने गया था। शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और आलू-प्याज खरीदने के बहाने उसे बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान पीछे से एक तीसरा युवक आया और कारोबारी के हाथ में मौजूद विमल गुटखा के थैले में रखे नकद पैसे झपटकर फरार हो गया।
झपटमारी के तुरंत बाद सामने खड़े दोनों युवक भी उसके साथ भागते नजर आए। कारोबारी ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तीनों युवक बाजार की भीड़ का फायदा उठाते हुए पास में खड़ी स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार, थैले में दिनभर की बिक्री के करीब 24 हजार रुपए नकद रखे हुए थे, जिसे बदमाश लूटकर ले गए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मामले में धरसींवा पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here