रायपुर ब्रेकिंग : चिट्टा बेचते पकड़ा गया आरक्षक हिमांशु बर्मन, 1 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

0
111

रायपुर ब्रेकिंग : चिट्टा बेचते पकड़ा गया आरक्षक हिमांशु बर्मन, 1 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के अवैध विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा करीब 1 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल और सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक इशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना टिकरापारा और आजाद चौक की संयुक्त टीम को 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन क्रमांक CG-04-PW-1372 में बैठकर चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसकी पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन (34 वर्ष), पिता चैतुराम बर्मन, निवासी ग्राम कुण्डा जिला कबीरधाम, हाल पता जनता कॉलोनी पुलिस लाइन रायपुर के रूप में हुई। उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में एंड-टू-एंड विवेचना जारी है और मादक पदार्थ के स्रोत से गंतव्य तक की कड़ी की जांच कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here