20 से 24 फरवरी तक रायपुर में होगा सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा ट्रेड महोत्सव

0
27

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की तैयारियाँ ज़ोरों पर
व्यापारिक संगठनों के माध्यम से व्यापक स्तर पर हो रही हैं तैयारियाँ
20-24 फरवरी को रायपुर में होगा सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा ट्रेड महोत्सव

देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि राजधानी रायपुर में 20 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित होने जा रहे नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 को लेकर तैयारियाँ अब तेज़ रफ्तार से और निरंतर आगे बढ़ रही हैं। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के तत्वावधान में आयोजित इस बहुप्रतीक्षित एक्सपो को सफल बनाने हेतु व्यापारिक संगठनों के माध्यम से व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में कैट एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक्सपो की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, व्यापारिक सहभागिता एवं आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के पश्चात डोम एवं स्टॉल बुकिंग को लेकर व्यापारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला है तथा बुकिंग प्रक्रिया निरंतर जारी हैं।

इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की तैयारियाँ अब जमीनी स्तर पर तेज़ कर दी गई हैं। व्यापारिक संगठनों, कैट की विभिन्न इकाइयों, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट एवं उद्योग कैट के माध्यम से लगातार बैठकों, संपर्क अभियानों एवं समन्वय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित होने वाले इस एक्सपो में चार भव्य डोम, आकर्षक ओपन स्टॉल्स, विशेष ऑटोमोबाइल ज़ोन तथा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पिंक पवेलियन को विशेष रूप से विकसित किया गया है। इसके साथ ही दर्शकों के आकर्षण हेतु विशेष फूड ज़ोन तथा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

एक्सपो में प्रदेश भर से लगभग 250 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड्स की सहभागिता प्रस्तावित है, जो विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कैट पदाधिकारियों ने कहा कि नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने का कार्य करेगा। यह आयोजन नए व्यापारिक अवसरों, नेटवर्किंग, ब्रांड विस्तार एवं निवेश संभावनाओं का एक मजबूत मंच बनेगा और वोकल फॉर लोकल तथा आत्मनिर्भर भारत की सोच को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 को लेकर व्यापारिक जगत में लगातार सकारात्मक माहौल बन रहा है और आने वाले दिनों में इसकी तैयारियाँ और अधिक व्यापक रूप में दिखाई देंगी।

उपरोक्त बैठक में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, अशोक राजपूत, कान्ति पटेल, अवनीत सिंह, जय नानवानी, राजेन्द्र खटवानी, दीपक विधानी, कैलाश खेमानी, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, शैलेन्द्र शुक्ला, हिमांशु वर्मा, मनीष सोनी, सुरेश वासवानी, अमित अग्रवाल आदि।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here