रायपुर के प्राचीन ओम महाकाल नवग्रह शनि मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

0
56

रायपुर के प्राचीन ओम महाकाल नवग्रह शनि मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्राचीन ओम महाकाल नवग्रह शनि मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे वातावरण में शिव भक्ति की ध्वनि गूंजती रही और भक्तजन भाव-विभोर होकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मंदिर विगत तीन पीढ़ियों से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। वर्तमान में मंदिर का संचालन अविनाश जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी शालु जोशी द्वारा किया जा रहा है। मंदिर की परंपराओं को आगे बढ़ाने में गुरु धनानंद पुरी महाराज, गुरु पिता पंडित अयोध्या प्रसाद जोशी एवं गुरु माता सुशीला जोशी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त है।

मंदिर परिवार ने सभी भक्तों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here