रायपुर। बीती रात आरक्षक के साथ विवाद कर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार थाना डीडीनगर में पदस्थ आरक्षक गजेंद्र साहू बीती रात अपने कार्य से रायपुरा चौक में संचालित हरमन ढाबा के पास गया जहां आरोपी हर्ष शुक्ला ने ड्यूटीरत आरक्षक से विवाद कर चाकू से वार किया। जिसमें आरक्षक के हाथ मे चोट आई हैं। आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है उसके विरुद्ध ग़ैर ज़मानती धाराओं में अपराध दर्ज़ कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही हैं
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg


