नेत्रहारा अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए ‘आहार सेवा’ का आयोजन

0
61

नेत्रहारा अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए ‘आहार सेवा’ का आयोजन

रायपुर, । रोटरी इंटरैक्ट क्लब ऑफ एलीट द्वारा नेत्रहारा अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए ‘आहार सेवा’ का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य अस्पताल में अपने प्रियजनों की देखभाल कर रहे परिवारों को भोजन उपलब्ध कराना और कठिन समय में उन्हें सहारा देना था।

इस सेवा कार्यक्रम में क्लब के कई उत्साही इंटरैक्टर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह आयोजन क्लब एडवाइजर विनय अग्रवाल, मेंटर रश्मि मित्तल, अध्यक्ष क्रिशा अग्रवाल, सचिव आयुष सेटिया तथा क्लब के अन्य समर्पित सदस्यों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया गया, जिससे उनके चेहरे पर संतोष और राहत की झलक देखने को मिली। इस सेवा कार्य में शामिल सभी सदस्यों के लिए यह अनुभव अत्यंत संतोषजनक रहा। जरूरतमंदों की सेवा करते हुए सभी ने अपनापन, करुणा और कृतज्ञता का भाव महसूस किया।

यह आयोजन रोटरी के मूलमंत्र “Service Above Self” की भावना को साकार करता है, जिसमें समाज की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here