बड़ी खबर : भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग  5 लोग झुलसे

0
13

बड़ी खबर : भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग  5 लोग झुलसे, 

दुर्ग। भिलाई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के PBS-2 यूनिट में अचानक टरबाइन में ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में BSP के 2 कर्मचारी और 3 ठेका मजदूर झुलस गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आग लगते ही प्लांट में मौजूद कर्मचारी और मजदूर जान बचाने के लिए पीछे के रास्तों से भागते नजर आए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रशासन और प्लांट प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here