मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन कार्यालय का हुआ शुभारंभ
रायपुर – रायपुर के घड़ी चौक स्थित शहीद वीर नारायण स्मारक भवन के प्रथम तल पर आज मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा करना और आम जनता की आवाज बनना है। संगठन जमीनी स्तर पर लोगों को होने वाली विभिन्न समस्याओं को उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और जरूरतमंदों को उनका हक दिलाने का प्रयास करेगा।
इस शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पूनम पांडेय ने कहा कि उत्पीड़न, अन्याय और जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों में संगठन पीड़ितों की आवाज बनकर उनके साथ खड़ा रहेगा। साथ ही, हर उस व्यक्ति का समर्थन करेगा जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि वे हर परिस्थिति में आम जनता के साथ खड़े रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे और समाज में न्याय एवं समानता स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे
कार्यालय सुभारम्भ के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आदरणीय लक्ष्मी नारायण लाहोटी जी , विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश बरलोटा जी , शुभम कला शिक्षन संस्थान की अध्यक्ष व समाजसेविकाश्रीमती महुआ मजूमदार जी, डॉ.खूबचंद बघेल के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद ठाकुर जी, जिला किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशा शर्मा, महिला प्रदेश सचिव पूनम यादव, डूमेंद्रदीप कांग्रेस कार्यकर्ता ,डीडी नगर पार्षद अंशु चंद्रवंशी जी, पूर्व जोन कमिश्नर हेमंत शर्मा जी, विनीता नशीने, शुभी कौर, अश्वनी साहू, पुष्पांजलि वर्मा, एवं समस्त मानवाधिकार के प्रदेश पदाधिकारी ममता इंगोले, सोना इंगोले, नौरीन बानो, मोनी निर्मलकर , एडवोकेट मोनिका,देवेंद्र पसेरीया, और सदस्य गण उपस्थित रहे…


