नियमितीकरण की मांग को लेकर अनियमित कर्मचारियों का हस्ताक्षर अभियान तेज : प्रेमप्रकाश गजेन्द्र

0
76

 नियमितीकरण की मांग को लेकर अनियमित कर्मचारियों का हस्ताक्षर अभियान तेज : प्रेमप्रकाश गजेन्द्र

 

छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों द्वारा अपनी वर्षों पुरानी नियमितीकरण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन का ध्यान प्रदेश के हजारों कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों की ओर आकर्षित करना है।

जानकारी के अनुसार, विभिन्न विभागों में कार्यरत अनियमित कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के चलते कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है, ताकि अपनी आवाज सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सके।

फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमप्रकाश गजेन्द्र ने बताया कि यह अभियान प्रदेशभर में चलाया जा रहा है और बड़ी संख्या में कर्मचारी इसमें भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और सरकार को इस पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

कर्मचारियों ने मीडिया से भी अपील की है कि जनहित और कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाए, ताकि उनकी मांगों को व्यापक समर्थन मिल सके।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here