शंकर बजाज पुनः बने छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष

0
16

 शंकर बजाज पुनः बने छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष

रायपुर – छत्तीसगढ़ की लगभग 60 वर्षों पुरानी प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज (CFI) के 2026-28 कार्यकाल हेतु नई कार्यकारी समिति के चुनाव संपन्न हुए।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर उद्योग जगत के वरिष्ठ एवं सम्मानित उद्यमी श्री शंकर बजाज को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
श्री शंकर बजाज के नेतृत्व में संस्था ने पूर्व वर्षों में उद्योगों के विकास, नवाचार एवं व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके पुनः अध्यक्ष बनने से औद्योगिक क्षेत्र में नई ऊर्जा एवं सशक्त नेतृत्व की उम्मीद बढ़ी है।
नई कार्यकारिणी में:
अध्यक्ष: श्री शंकर बजाज
सचिव: लव बंसल
कोषाध्यक्ष: दिनेश मेश्वरी
उपाध्यक्ष: नवीन लिंबानी, रमेश पंजवानी, सुरेश पटेल
संयुक्त सचिव: रमेश पटेल
संयुक्त कोषाध्यक्ष: दीपक गुप्ता और संयुक्त सचिव का पद रमेश पटेल ने संभाला।

समिति के निदेशक के रूप में श्री नगराज कापसे, संजय चावड़ा , दिलीप पटेल और हरिश मलंग चुने गए, जबकि कार्यकारी सदस्य के रूप में महेश अग्रवाल का चयन हुआ, और सौरभ बरमट प्रवीण शर्मा को विशेष सम्मानित सदस्य के रूप में नामित किया गया।

नई कार्यकारी टीम संघ के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जो छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और नवाचार को बढ़ावा देगी, इस कार्यकाल 2026-28 के दौरान।
छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज परिवार ने श्री शंकर बजाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here