छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बलौदाबाजार इकाई का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

0
19

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बलौदाबाजार इकाई का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

रायपुर – दिनांक 12 अप्रैल 2026 को बलौदाबाजार में व्यापारियों के हित और संगठन की मजबूती के लिए एक ऐतिहासिक गौरवशाली दिन रहा। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के अध्यक्षता में तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरड़िया के मुख्य आतिथ्य एवं चेम्बर प्रतिनिधि मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में बलौदाबाजार इकाई का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री संदीप साहू, विधायक कसडोल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष श्री लक्ष्मी साहू, महामंत्री श्री शिव प्रकाश तिवारी और कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मेंद्र अग्रवाल सहित इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और साथ आए प्रतिनिधि मंडल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर व्यापारियों की सशक्त आवाज है, और संगठन की एकजुटता ही व्यापारियों के हितों की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय में व्यापारिक चुनौतियों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवदायित्व की बधाई देते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने का आह्वान किया।

श्री थौरानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि यह नई टीम व्यापारिक हितों में समर्पित भाव से कार्य करते हुए बलौदाबाजार के व्यापार को और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरड़िया ने अपने संबोधन में पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक व्यापारियों को चेम्बर से जोड़कर अपनी सदस्यता बढ़ानी होगी, क्योंकि सशक्त और बडा संगठन ही व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रख सकता है।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्री जसप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि संगठन की असली शक्ति उसकी एकजुटता में है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश चेम्बर हमेशा बलौदाबाजार के व्यापारियों के साथ खड़ा है और नई टीम के आने से स्थानीय व्यापारिक ढांचे को और भी अधिक मजबूती मिलेगी।

बलौदाबाजार के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और व्यापारिक उन्नति के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, मनीष प्रजापति, दिलीप इसरानी, मंत्री-प्रशांत गुप्ता, सदस्य निखिल पांड्या, एवं बलौदाबाजार से संदीप साहू (विधायक, कसडोल), पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा, पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, बलौदाबाजार नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले,बलौदाबाजार इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में संरक्षक जुगल किशोर भट्टर, नवगठित कार्यकारिणी के

पदाधिकारीगण अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, महामंत्री शिवप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, मुख्य सलाहकार अभिषेक तिवारी, उपाध्यक्ष- शंकर दुलानी,पीयूष मिश्रा, उमेश अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, राकेश गुप्ता, मंत्री राजेश केशरवानी, ऋषभ जैन,राजेश हबलानी, मीडिया प्रभारी- दलजीत सिंह चावला, दिलीप महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्यगण- संजय नारायण केशरवानी, लक्ष्मीनारायण केशरवानी, संदीप हबलानी, प्यारेलाल सेन, खिलेंद्र वर्मा, नेतराम वर्मा, शिवम साहू,आयुष बरनवाल, वासुदेव ठाकुर, केशव सोनी, ईश्वर पंजवानी, हीरालाल पंजवानी, राजेश रोहरा, शिवशंकर अग्रवाल,राजेश साहू,प्रलय शर्मा, टोनू सलूजा, जिमी सलूजा, मनोज पांडेय, ईश्वर हरिरमानी, दिनेश वर्मा,अशोक सोनी,शैलेश गुप्ता, मुरारी साहू,त्रिभुवन साहू, किशोर राठौर, बृजमोहन साहू, विशाल हरिरमानी, दशरथ सिन्हा, रजत यादव,मुकेश वर्मा, जितेंद्र डडसेना, अभिषेक मिरी,मासुकेश गुप्ता,इंदर सिंह सलूजा, राजेश हेमनानी, सेवक धीवर,अनिल भागवानी, गोपाल जायसवाल,मो. साजिद,अमृत पंजवानी,आरिफ खान, वरिष्ठजन विपीन बिहारी वर्मा, महेंद्र वर्मा, संजय पटेल, हेमचंद केशरवानी, दिनेश जैन, नरोत्तम सोनी, टेशुलाल धुरंधर,रमेश मिश्रा, राजनारायण, जयनारायण, विजयनारायण, मोतीलाल वर्मा, महेश अग्रवाल, श्यामसुंदर केशरवानी, संजय पांडेय, गेंदलाल जायसवाल, मुकेश रोहरा, विकास सर्राफ, बद्री केशरवानी, नरेश भट्टर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चेम्बर के सदस्यगण एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here