अंबेडकर जयंती पर सद्दू BSUP कॉलोनी में हुआ सम्मान समारोह, सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान

0
55

अंबेडकर जयंती पर सद्दू BSUP कॉलोनी में हुआ सम्मान समारोह, सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान

रायपुर। भारत रत्न की जयंती के पावन एवं गौरवशाली अवसर पर सद्दू BSUP कॉलोनी में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ माल्यार्पण किया गया।

 

इस अवसर पर जन स्वराज कल्याण समिति द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के सफाई कर्मियों एवं नगर निगम के कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह सम्मान उनके समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद अध्यक्ष श्री गोपेश कुमार साहू, समिति के संरक्षक श्री सुभाष अग्रवाल, अध्यक्ष श्री प्रीतम महानंद, श्री खेमलाल कोसले एवं वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद श्रीमती सावित्री भारत धीमर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने डॉ. अंबेडकर के महान विचारों, उनके संघर्षमय जीवन तथा संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। साथ ही, उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में जागरूकता, एकता और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन भी सिद्ध हुआ।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here