बढ़ती गर्मी में सतर्क रहें महिलाएं और गर्भवती महिलाएं, छोटी लापरवाही भी बन सकती है समस्या

0
22

बढ़ती गर्मी में सतर्क रहें महिलाएं और गर्भवती महिलाएं, छोटी लापरवाही भी बन सकती है समस्या

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे पारे और भीषण गर्मी के थपेड़ों ने विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। गर्मी के इस मौसम में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, चक्कर और यूरिन इन्फेक्शन (UTI) जैसी समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है। रायपुर के प्रतिष्ठित प्रथमेश हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका साहू के अनुसार शरीर में पानी और आवश्यक मिनरल्स की कमी का सीधा असर माँ और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों पर भी पड़ सकता है। बचाव के लिए डॉ. सारिका साहू ने महिलाओं को अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी व छाछ के सेवन, हल्के सूती कपड़ों के चुनाव और दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अत्यधिक पसीना, सिरदर्द या गर्भवती महिलाओ को शिशु की हलचल में कमी जैसे लक्षण दिखें, तो बिना देरी किए विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेना अनिवार्य है।

स्वास्थ्य के प्रति समर्पित रायपुर के प्रथमेश हॉस्पिटल, क्षेत्र का एक अग्रणी और विश्वसनीय चिकित्सा केंद्र है। 1+ एकड़ के विशाल और भव्य परिसर में फैला यह 125-बेड युक्त आधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। यहाँ महिलाओं और मातृत्व देखभाल (Maternity Care) के लिए एक विशेष और उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, जहाँ सुरक्षित एवं उच्च-स्तरीय प्रसव (Delivery) की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में इसके अतिरिक्त न्यूरोसाइंसेस, कार्डियक केयर, फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन, ट्रॉमा एवं आपातकालीन देखभाल सहित विभिन्न प्रमुख चिकित्सा विभाग संचालित हैं, जहाँ प्रत्येक विभाग में अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है, जो मरीजों को एक ही स्थान पर समग्र, त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करती है।

डॉ. सारिका साहू, जिन्हें इस क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा अनुभव प्राप्त है, अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ यहाँ मरीजों को व्यक्तिगत और समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रही हैं। अस्पताल का लक्ष्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और मरीज-केंद्रित वातावरण सुनिश्चित करना है।

प्रथमेश हॉस्पिटल अपनी किफायती दरों, अत्याधुनिक तकनीक और त्वरित रिस्पॉन्स के लिए जाना जाता है। यहाँ मरीजों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, जिससे यह शहर के सबसे भरोसेमंद अस्पतालों में से एक बनकर उभरा है। गंभीर आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए यहाँ अनुभवी डॉक्टरों की चौबीसों घंटे उपलब्धता और उन्नत मेडिकल उपकरण मौजूद हैं, जो हर मरीज को एक नया जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आधुनिक सुविधाओं और मानवीय संवेदनाओं के मेल के साथ प्रथमेश हॉस्पिटल रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के नए मानक स्थापित कर रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here