ढोल-नगाड़ों के साथ मना जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह

0
14

ढोल-नगाड़ों के साथ मना जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह

रायपुर / देश के पांच राज्यों में आए चुनाव नतीजों के बाद भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इन परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफलता हासिल की है।

इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अर्पित सूर्यवंशी और आयुष शर्मा ने ढोल बजाकर और मिठाइयां बांटकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। पूरे माहौल में खुशी और उल्लास का माहौल नजर आया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने इस जीत का श्रेय बंगाल के हर एक कार्यकर्ता को देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल भय, अराजकता और अवैध घुसपैठ जैसी समस्याओं से मुक्त होकर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को अब पश्चिम बंगाल में नई दिशा मिलेगी और जनता ने उन पर भरोसा जताया है। साथ ही, उन्होंने अमित शाह की रणनीति को इस जीत का अहम आधार बताते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक सूझबूझ से बंगाल में एक नए युग की शुरुआत होगी।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव का माहौल है और आने वाले समय में पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here