रायपुर की लेक्चरर ने तलवार के साथ बनाया वीडियो 

0
85

रायपुर की लेक्चरर ने तलवार के साथ बनाया वीडियो 

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर हथियारों के प्रदर्शन का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है। पहले यह चलन केवल युवकों तक सीमित था, लेकिन अब लड़कियां भी तलवार और अन्य हथियारों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर खुलेआम पोस्ट कर रही हैं। यह स्थिति अब कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल दोनों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।

लेक्चरर बताने वाली युवती का वीडियो वायरल

हाल ही में एक युवती का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल कंटेंट में युवती हाथ में तलवार लेकर पोज देती और वीडियो बनवाती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि युवती का नाम श्रद्धा शर्मा है, जो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को लेक्चरर बताती है। जानकारी के अनुसार, वह रायपुरा स्थित गिरजा शंकर आत्मानंद स्कूल में पढ़ाती है।

पुलिस की सख्ती पर उठे सवाल

रायपुर पुलिस पहले भी सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर सख्त रुख अपनाती रही है और कई मामलों में कार्रवाई भी कर चुकी है, खासकर युवकों पर।
ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या महिलाओं के ऐसे मामलों में भी समान रूप से कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

खतरनाक ट्रेंड बनता ‘हथियार कल्चर’

सोशल मीडिया पर फिल्मी डायलॉग, धमकी भरे अंदाज और हथियारों के साथ वीडियो बनाना एक खतरनाक ट्रेंड बन चुका है। युवा इसे स्टाइल और पहचान के रूप में अपनाने लगे हैं, जो आगे चलकर गंभीर सामाजिक समस्या का रूप ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here