भाजपा की चुनावी सफलता पर प्रदेशभर में उत्सव का माहौल , मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

0
8

भाजपा की चुनावी सफलता पर प्रदेशभर में उत्सव का माहौल , मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

रायपुर – देश के विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली महत्वपूर्ण चुनावी सफलता के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में भी उत्सव का माहौल रहा। इसी कड़ी में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय तथा अग्रसेन चौक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने संबंधित राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और सुशासन के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी है और यही कारण है कि देश के विभिन्न हिस्सों में जनता का समर्थन निरंतर प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही, झालमुड़ी का आनंद लेते हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता साझा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समूचे आयोजन के दौरान उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की इस सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here