BREAKING : राजधानी रायपुर रावाभाठा में बम बनाने की आशंका, संदिग्ध सामग्री मिलने से मचा हड़कंप

0
22

BREAKING : राजधानी रायपुर रावाभाठा में बम बनाने की आशंका, संदिग्ध सामग्री मिलने से मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के रावाभाठा इलाके में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक रिहायशी मकान से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध उपकरण और रॉ मटेरियल मिलने की सूचना सामने आई। वार्ड नंबर-13 स्थित घर में भारी मात्रा में तार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और साइबर टीम को भी बुलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने मकान की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया और मौके से बरामद सामग्री को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

रायपुर की एसीपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मकान के अंदर से कुछ ऐसे उपकरण और रॉ मटेरियल मिले हैं, जिनका उपयोग विस्फोटक तैयार करने में किया जा सकता है। फिलहाल विशेषज्ञ टीम जब्त सामान की तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह सामग्री यहां कैसे पहुंची और इसके पीछे की मंशा क्या थी।

घटना के बाद रिहायशी इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने सुरक्षा कारणों से हटाकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं मकान का इस्तेमाल किसी बड़ी साजिश या अवैध गतिविधि के लिए तो नहीं किया जा रहा था।

साइबर टीम मकान मालिक और वहां रहने वाले संदिग्ध लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बरामद सामग्री कितनी खतरनाक थी। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here