Wearher updated रायपुर ब्रेकिंग : मौसम विभाग का अलर्ट, तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

0
92
Oplus_131072

Wearher updated रायपुर ब्रेकिंग : मौसम विभाग का अलर्ट, तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

 

रायपुर। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों, नदी-नालों एवं पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर, दक्षिण बस्तर, नारायणपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव समेत कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा बिजली कड़कने के समय मोबाइल फोन का उपयोग खुले स्थानों पर न करें। साथ ही किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार के शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here