रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा: 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

0
69

रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा: 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के परिसर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहा एक मजदूर अचानक करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद एयरपोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से मजदूर नीचे गिर गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहा था। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here