रायपुर चूनाभट्टी रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिली, शरीर पर चोट के निशान

0
133
Oplus_131072

रायपुर चूनाभट्टी रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिली, शरीर पर चोट के निशान

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर गुढ़ियारी चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

पूरा मामला क्षेत्र का बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here