रायपुर में ‘आदि शक्ति जश्न एवं सम्मान 2026’ का भव्य आगाज़, 6 से 74 वर्ष की महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

0
28

रायपुर में ‘आदि शक्ति जश्न एवं सम्मान 2026’ का भव्य आगाज़, 6 से 74 वर्ष की महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को समर्पित ‘आदि शक्ति जश्न एवं सम्मान 2026’ के प्रथम सत्र का भव्य आयोजन 2 जून की शाम किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम में 6 वर्ष की बालिका से लेकर 74 वर्ष की वरिष्ठ महिला तक ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बाल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

आयोजक कविता सिंह एवं जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उम्र की सीमाओं से परे जाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। आयोजन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी’ की प्रस्तुति के माध्यम से देखने को मिली, वहीं 74 वर्षीय श्रीमती चेतना जैन की ऊर्जावान शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध मॉडल एवं ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के परिणामों में नव्या केशकर ने बेस्ट डांस श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 2500 रुपये का पुरस्कार जीता। श्वेता भावनाकर द्वितीय स्थान पर रहीं और उन्हें 2000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि सोनू बलवड़ ने तृतीय स्थान हासिल कर 1100 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।

इस अवसर पर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शाहिना इरफान, दीक्षा अग्रवाल एवं ब्यूटीशियन मनप्रीत कौर को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं एंकर लक्ष्य टारगेट ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक जितेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का एक अभियान है। उन्होंने बताया कि रायपुर में मिली सफलता के बाद अब इस आयोजन को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों तक पहुंचाने की योजना है।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले मीडिया संस्थानों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मीडिया के व्यापक सहयोग और कवरेज से कार्यक्रम का संदेश जन-जन तक पहुंच सका।

इस अवसर पर अजंता चौधरी, डॉ. गोपा शर्मा, लक्ष्मी नारायण लाहोटी, सुरेश कुमार सुखीजा, अनिकेता भारद्वाज, तपस्विनी सदावर्ती, खुशबू शर्मा, कृष्णा बहादुर क्षत्रिय, डॉ. नीना मोइत्रा, कविता राठी, डॉ. कविता कुंभज, दीपाक्षा जैन, अर्चना शर्मा, मनोज पंजवानी, इन्फ्लुएंसर रवि शर्मा, लाली सोनी और आरती शुक्ला सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here