स्व. नरसिंह मंडल की 14वीं पुण्यतिथि 7 जून को, सतनामी समाज अपने लौह पुरुष को करेगा श्रद्धापूर्वक नमन

0
7

स्व. नरसिंह मंडल की 14वीं पुण्यतिथि 7 जून को, सतनामी समाज अपने लौह पुरुष को करेगा श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर। सतनामी समाज के युगपुरुष, एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता स्वर्गीय नरसिंह मंडल जी की 14वीं पुण्यतिथि 7 जून (रविवार) को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास अकादमी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

स्व. नरसिंह मंडल जी ने सामाजिक उत्थान, शिक्षा, संस्कृति और शहरी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे रायपुर विकास प्राधिकरण तथा मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष रहे। इसके साथ ही उन्होंने गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की स्थापना कर समाज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का महत्वपूर्ण कार्य किया। न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास गृह निर्माण समिति के निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका रही।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान न्यू राजेंद्र नगर परिसर में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके द्वारा किए गए समाजोत्थान और शहर विकास के अनुकरणीय कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सतनामी समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्व. मंडल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करेंगे। समाज के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की है।

स्व. नरसिंह मंडल जी का जीवन समाज सेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके योगदान को आज भी समाज प्रेरणास्रोत के रूप में याद करता है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here