शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश जायसवाल सहित 7 पार्षद प्रत्याशी विजयी , मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान का दिखा प्रभाव, क्षेत्र में खुशी की लहर

0
9

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश जायसवाल सहित 7 पार्षद प्रत्याशी विजयी , मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान का दिखा प्रभाव, क्षेत्र में खुशी की लहर

सूरजपुर/ शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है। भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्री रितेश जायसवाल ने शानदार विजय प्राप्त की है। साथ ही भाजपा समर्थित 7 पार्षद प्रत्याशी भी विजयी हुए हैं।
चुनाव परिणाम के बाद पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
इस चुनाव में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा किए गए व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। क्षेत्र की जनता ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े पर विश्वास जताते हुए उनके आग्रह पर कमल फूल छाप पर मतदान कर भाजपा को समर्थन दिया।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस जीत का श्रेय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं शिवनंदनपुर की देवतुल्य जनता को दिया है। उन्होंने सभी विजयी अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की यह जीत विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिवनंदनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here