नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु “सशक्त नारी – समृद्ध समाज”

0
15
Oplus_131072

नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
“सशक्त नारी – समृद्ध समाज”

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले भव्य “नारी वंदन 2026” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग द्वारा एक महत्वपूर्ण जूम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से महिला पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

बैठक की अध्यक्षता मधु अरोड़ा जी ने की उन्होंने सभी जिलों की महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं को इस आयोजन से जोड़ें तथा नारी शक्ति को एक सशक्त मंच प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

बैठक के दौरान पिंकी अग्रवाल जी एवं प्रेरणा जी ने नारी वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सम्मान समारोह, नारी वंदन अवॉर्ड्स, स्टॉल बुकिंग प्रक्रिया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, उपलब्धियों और उद्यमिता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इस अवसर पर बिलासपुर अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी ने भी विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को स्टॉल बुकिंग एवं नारी वंदन अवॉर्ड्स के लिए सक्रिय रूप से भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह मंच महिलाओं को अपनी कला, व्यवसाय, नवाचार एवं सामाजिक योगदान को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

बैठक में सभी जिलों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई तथा प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। बैठक के पश्चात यह विश्वास व्यक्त किया गया
कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाओं का पंजीयन नारी वंदन अवॉर्ड्स एवं स्टॉल बुकिंग के लिए होगा और यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।

आइए, नारी शक्ति का सम्मान करें, उनकी उपलब्धियों को पहचान दें और नारी वंदन 2026 को एक यादगार एवं सफल आयोजन बनाएं।

जूम मिटिंग में मधु अरोड़ा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट, डॉ प्रदीपा, नीलम दिवाकीर्ति, डॉ. प्रिया जोशी, डॉ. अंकिता जोशी, श्रावणी चटर्जी, एकता ठाकुर, चेतना श्रीवास्तव, बिलासपुर की सेक्रेटरी प्रतिज्ञा ठाकुर, फिरोज खान एवं चुन्नी मौर्य उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here