NSUI के जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर खान एवं उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बाजपेयी पर कथित वसूली के गंभीर आरोप, ऑडियो-वीडियो साक्ष्य सामने आए

0
77
Oplus_131072

 

NSUI के जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर खान एवं उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बाजपेयी पर कथित वसूली के गंभीर आरोप, ऑडियो-वीडियो साक्ष्य सामने आए

रायपुर, छत्तीसगढ़ | छात्र राजनीति की साख को प्रभावित करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। NSUI के जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर खान एवं उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बाजपेयी पर कथित रूप से आर्थिक लेन-देन और दबाव बनाकर लाभ प्राप्त करने के आरोप लगे हैं। मामले से जुड़े ऑडियो एवं वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने का दावा किया गया है।

 

उपलब्ध रिकॉर्डिंग के अनुसार कथित रूप से ₹50,000 की मांग करते हुए यह कहा गया कि यदि उक्त राशि उपलब्ध करा दी जाती है तो किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा तथा ज्ञापन एवं अन्य विरोधात्मक गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। रिकॉर्डिंग में कथित रूप से आशीष बाजपेयी का नाम भी इस संदर्भ में लिया गया है।

 

यदि आरोपों में सत्यता पाई जाती है तो यह न केवल छात्र राजनीति की गरिमा पर प्रश्नचिह्न होगा, बल्कि संगठनात्मक नैतिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।

मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए तथा संपूर्ण प्रकरण की सच्चाई जनता के सामने लाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here