अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया आह्वान

0
14
Oplus_131072

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया आह्वान

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर के संयोजक बृजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का माध्यम बन चुका है।

बृजेश अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनता है और अनेक बीमारियों से बचाव संभव होता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

बृजेश अग्रवाल ने सभी लोगों से योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here