रायपुर थाने के बगल में देर रात शराब बिक्री , पुलिस प्रशासन मौन , देखें वीडियो
रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल जयस्तंभ चौक स्थित आदित्य होटल में देर रात तक शराब और बीयर की बिक्री खुले आम बेची जा रही है जिसका वीडियो सामने आई है। बताया जा रहा है कि होटल में रात करीब 2 बजे तक शराब बेची जा रही थी।

मामले में सबसे हैरानी की बात यह बताई जा रही है कि संबंधित होटल के ठीक बगल में मोधापारा थाना स्थित है। इसके बावजूद कथित रूप से देर रात तक शराब बिक्री की गतिविधियां संचालित की जा रही है
https://www.instagram.com/reel/DZ4TdC5tcA4/?igsh=eW9vdXNjODg2enEw
रायपुर देर रात तक शराब की बिक्री हो रही है, तो इसकी जानकारी संबंधित विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों को क्यों नहीं है। लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब सवाल है कि पुलिस थाना और प्रशासनिक निगरानी के बावजूद यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो इसके लिए जवाबदेही किसकी तय की जाएगी।
क्या प्रशासन और आबकारी विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा हालांकि, इस संबंध में संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।




