बिलासपुर में 5 जुलाई को होगा “RK Kid’s Talent Runway 2026” का भव्य आयोजन

0
50
Oplus_131072

 

बिलासपुर में 5 जुलाई को होगा “RK Kid’s Talent Runway 2026” का भव्य आयोजन

बिलासपुर। बच्चों की प्रतिभाओं को राज्य स्तर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से RK Kid’s Talent Runway 2026 (सीजन-5) का आयोजन आगामी 5 जुलाई 2026 को बिलासपुर में नवप्रभा सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “भारतीय संस्कृति” रखी गई है, जिसके माध्यम से नन्हे प्रतिभागी भारतीय परंपराओं, संस्कृति और कला का प्रदर्शन करेंगे।

यह राज्य स्तर की प्रतियोगिता लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार, मिशन हॉस्पिटल रोड, बिलासपुर में आयोजित होगी। कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष, 7 से 11 वर्ष एवं 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बच्चों को फैशन शो, डांस, सिंगिंग, एक्टिंग , रंगोली, चित्रकला , मेहंदी एवं अन्य प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। इस मंच के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के साथ भारतीय परंपरा का प्रचार करने की दृष्टी से ” मातृ – पिता वंदन सम्मान 2026 ” किया जाएगा l

कार्यक्रम को लेकर अभिभावकों और बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक प्रतिभागियों से पंजीयन कर इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक प्रतिभागी 8770456399 पर संपर्क कर सकते हैं।

“आपके सहयोग से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां मिलेंगी” — इसी उद्देश्य के साथ आयोजन समिति इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here