सुकमा के लस्केपारा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बच्चों से किया आत्मीय संवाद

0
5

सुकमा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने बस्तर संभाग प्रवास के दौरान सुकमा जिले के छिंदगढ़ स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, लस्केपारा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद नन्हे बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, पोषण एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी ली और उनके साथ स्नेहपूर्वक समय बिताया।

इस अवसर पर मंत्री ने अभिभावकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी चर्चा कर केंद्र के संचालन, बच्चों के समग्र विकास, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक बच्चे को बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार इनके सुदृढ़ संचालन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here