मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला सुकमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छिंदगढ़ में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का किया निरीक्षण

0
15

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला सुकमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छिंदगढ़ में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का किया निरीक्षण

 

सुकमा। बस्तर संभाग के प्रवास पर पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला सुकमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छिंदगढ़ में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों को दिए जा रहे पौष्टिक आहार, उपचार, स्वच्छता, दवा व्यवस्था, नियमित वजन मापन एवं स्वास्थ्य निगरानी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित सभी पोषण सुविधाएं बच्चों तक गुणवत्तापूर्वक और समय पर पहुंचें।

इस अवसर पर मंत्री ने केंद्र में मौजूद बच्चों की माताओं से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा माताओं को संतुलित आहार, स्तनपान और बच्चों के समुचित पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि डबल इंजन सरकार के संकल्प के अनुरूप नक्सलमुक्त बस्तर में विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ तेजी से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को सुपोषित, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here