स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन
रायपुर। श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पेंसिल, पेन सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं उनके प्रेरणादायी जीवन के बारे में जानकारी दी गई।
संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रिया सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि जैसे पावन अवसर पर इस पुण्य कार्य का आयोजन करना संस्था के सभी सदस्यों के लिए गर्व और संतोष का विषय है।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में शिवनाथ ब्लड बैंक का विशेष सहयोग रहा। ब्लड बैंक के डायरेक्टर राजेश तिवारी के योगदान की संस्था ने सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के सीईओ अंग्राशु द्विवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद दिलदार, पार्षद डेविड साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रभात सिंह, करुणा निधि यादव, राजेश द्विवेदी, पवन कुमार पांडे, प्रसिद्ध लोक गायक विष्णु वर्मा सहित अनेक समाजसेवियों ने अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष प्रिया सिंह, सचिव पूनम मेश्राम, कोषाध्यक्ष अमित सिंह राजपूत तथा सदस्य कान्हा जी महाराज, महेंद्र सिंह चौहान, लतेश्वरी चौहान, रूपाली मेश्राम, मनीषा शर्मा, कौशल्या मिश्रा, सुधा गुप्ता, माही गौतम, रुचिका शर्मा, रेखा राहंगडाले, जानवी, सविता चौहान और संगीता नागपुरे सहित सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






