भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जगदलपुर के स्मरण दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

0
5

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जगदलपुर के स्मरण दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर/​जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव आज जगदलपुर के पूर्वी मण्डल स्थित भोजपुरी समाज भवन में जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्मरण दिवस’ के रूप में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री देव ने इस मौके पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए और उनके राष्ट्र-निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया और कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प आज साकार हो चुका है। उनके विचार और सिद्धांत हमेशा हम सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, पूर्वी मंडल के कार्यकर्ता और भोजपुरी समाज के प्रमुख सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
——————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here