सहयोग केंद्र में खाद्य मंत्री बघेल ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

0
6
Oplus_131072

सहयोग केंद्र में खाद्य मंत्री बघेल ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ में सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने उपस्थित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।

सहयोग केंद्र में इस दौरान खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और विभिन्न जनहित के मुद्दों को विस्तार से सुना। कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए श्री बघेल ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहयोग केंद्र एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहा है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से आने वाली जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेशभर से काफी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपनी बात रखी और श्री बघेल ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। ​इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू एवं कार्यालय मंत्री अशोक बजाज भी उपस्थित रहे।​
———————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here