रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों का तबादला, नई पदस्थापना के आदेश जारी

0
55

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों का तबादला, नई पदस्थापना के आदेश जारी

Screenshot

रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में निरीक्षकों (टीआई) के तबादले एवं नई पदस्थापना की गई है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली के पद पर यथावत रखते हुए एसीसीयू (ACCU) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को यातायात शाखा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी आजाद चौक नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार निरीक्षक पारस राम पटेल को यातायात शाखा से थाना प्रभारी सरस्वती नगर तथा निरीक्षक नरेन्द्र कुमार साहू को यातायात शाखा से थाना प्रभारी गुढ़ियारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण एवं पदस्थापना आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here