श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी ने सिलाई सेंटर का किया शुभारंभ, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई पहल
रायपुर। श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 17 जुलाई 2026 को महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों और महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में निम्न आय वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया। संस्था ने बताया कि यह सिलाई सेंटर महिलाओं को पार्ट-टाइम रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रिया सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम की सफलता में सीमा छाबड़ा का विशेष योगदान रहा। वहीं, रोटरी एलिगेंस क्लब, रायपुर ने कार्यक्रम के संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के वरिष्ठ अतिथि के रूप में डीजी आरटीएन आलम सिंह रूपरा एवं हरपाल सिंह रूपरा उपस्थित रहे। इसके अलावा क्लब सलाहकार विनय अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, सचिव स्वाती अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवानी मिश्रा, चेयरपर्सन राखी काबरा सहित रोटरी क्लब की पूरी टीम मौजूद रही।
श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अध्यक्ष प्रिया सिंह, सचिव पूनम मेश्राम, कोषाध्यक्ष अमित सिंह राजपूत तथा संस्था के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की गई। संस्था ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।






